बांकुड़ा पुलिस लाइंस में रक्तदान शिविर पुलिसकर्मियों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान

बांकुड़ा पुलिस लाइंस में रक्तदान शिविर पुलिसकर्मियों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान

बांकुड़ा(तारकेश्वर राय ):जनसेवा को सर्वोपरि मानने वाली बांकुड़ा जिला पुलिस ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया। बांकुड़ा जिला पुलिस के प्रयासों और बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से गुरुवार को पुलिस लाइंस, बांकुड़ा में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन माननीय विधायक नीलाद्रि शेखर दाना ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बांकुड़ा P. V. G. Satish, IPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृषाणु राय, WBPS सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।मानव सेवा के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में पुलिसकर्मियों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। कई जवानों ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी श्री सतिश ने रक्तदान के महत्व के विषय में बताइ।तो वही विधायक श्री दाना ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे "समाज के लिए प्रेरणा" बताया।रक्त की एक-एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। बांकुड़ा पुलिस का यह प्रयास यह संदेश देता है कि सेवा का धर्म सबसे बड़ा धर्म है। जब वर्दी वाले खुद आगे आकर मानवता के लिए रक्तदान करते हैं, तो समाज को सुरक्षा के साथ-साथ संवेदना का भी भरोसा मिलता है। बांकुड़ा जिला पुलिस ने साबित कर दिया कि वे केवल अपराध पर नियंत्रण ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी राज करते हैं.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0